फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband killed his wife along with family members in Garhmukteshwar of Hapur

दहेज के दानव: पैसों के लिए घर वालों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला, छह साल पहले नीरा संग खाईं थीं साथ जीने-मरने की कसमें

Fri, 01 Jul 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Jul 2022 10:54 PM IST
सार

नीरा की शादी करीब छह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही नीरा के पति, सास, ससुर व अन्य ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इसी के चलते उसके साथ आए दिन मारपीट होती थी। शुक्रवार को आरोपियों ने उसके गले में फंदा डालकर पेट पर लटका दिया। जिसमें नीरा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Husband killed his wife along with family members in Garhmukteshwar of Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
जनपद अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खादर निवासी हेम सिंह ने शुक्रवार की देर शाम गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उसने अपनी बहन नीरा की शादी करीब छह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। जिसमें करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़ित का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही नीरा के पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न कर पाने पर आरोपी उसे परेशान करने लगे। इस संबंध में कई बार नीरा के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ वार्ता हुई। बातचीत होने के बाद कुछ समय तक तो आरोपियों का व्यवहार ठीक रहता, लेकिन दोबारा आरोपी दहेज की मांग करना शुरू कर देते।

विज्ञापन

हेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नीरा के पड़ोस में रहने वाले एक ग्रामीण ने उसके घर फोन किया, जिसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ इनायतपुर पहुंचा, जहां पहुंचने पर देखा कि आरोपी नीरा के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका रहे थे। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक नीरा की मृत्यु हो चुकी थी। हत्या का कारण पूछने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता व मारपीट की। हेम सिंह का कहना है कि मृतका तीन बच्चों की मां थी। पीड़ित ने जीजा समेत उसके परिवार के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed