{"_id":"65b87b7a065ad0af78092887","slug":"husband-commits-suicide-after-killed-wife-in-ghaziabad-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Murder: गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना, पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Murder: गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना, पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने दी जान
Tue, 30 Jan 2024 10:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:12 AM IST
सार
गाजियाबाद में एक शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस वारदात की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विनोद के साथ पत्नी और दोनों बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मधुबन बापूधाम इलाके में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। दंपती रुड़की के रहने वाले थे। दोनों की लाश कार के पास मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद कविनगर क्षेत्र के महिंद्रा एंक्लेव में परिवार के साथ रहते थे। विनोद जबरन सोमवार रात पत्नी को कार में ले गए थे। मंगलवार सुबह को दोनों के शव मिले। विनोद की एक 13 साल की बेटी और एक आठ साल का बेटा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मधुबन बापूधाम इलाके में नशा मुक्ति केंद्र के पास कार के बाहर शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई है, जबकि पत्नी दीपक है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि विनोद ने पहले पत्नी दीपक की गोली मारकर की हत्या की, फिर खुद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।