फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband attacked with a knife, three fingers of wife were cut, case filed

Ghaziabad News: पति ने चाकू से किया हमला, पत्नी की तीन उंगली कटी, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked with a knife, three fingers of wife were cut, case filed
खोड़ा। टीलामोड़ के लोनी रोड स्थित सोसायटी 99 निवासी रीना ने अपने पति संजय और उनके साथी सनी राज के खिलाफ जानलेवा हमला करने व उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि उनके पति ने 12 दिसंबर की रात उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इसके साथ ही तलाक देने का दबाव बनाया। पुलिस ने खोड़ा निवासी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रीना ने पुलिस को बताया कि वह सोसायटी 99 में तीन बेटियों के साथ रहती हैं। 12 दिसंबर 2024 की रात करीब 10 बजे उनके पति संजय घर पहुंचे और झगड़ा करने लगे। गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने चाकू उठाया और मारने के लिए दौड़ पड़े। बचाव में रीना ने चाकू पकड़ा तो आरोपी ने चाकू पीछे खींच लिया। इससे उनके सीधे हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। आरोप यह भी है कि जब उनकी मंझली बेटी ने झगड़े का बीच-बचाव किया तब आरोपी पति ने बेटी के हाथ में भी दांत से काट लिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने यह भी बताया है कि उनके पति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई बैंकों से लोन भी लिया है, जिसकी वसूली के लिए लोग उन्हें परेशान करते हैं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, महिला के लगाए सभी आरोपों को तथ्यात्मक तौर पर देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed