फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband arrested for killing his wife in Khurja Bulandshahr

ससुराल में की पत्नी की हत्या: ससुर के कमरे में सो रहे थे दामाद और बेटी, युवक ने रात में इस बात पर ले ली जान

Tue, 06 Jun 2023 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jun 2023 10:58 PM IST
सार

मृतका रेनू के पिता देवेंद्र ने दामाद प्रवेश पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। रेनू और प्रवेश की करीब नौ साल पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन
Husband arrested for killing his wife in Khurja Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के अरनिया मौजपुर गांव में रविवार को गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गृहक्लेश से परेशान होकर पत्नी की हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रविवार सुबह अरनिया मौजपुर गांव में ईंट के भट्ठे के पास कमरे में रेनू (35) का शव मिला था। रेनू के पिता देवेंद्र ने दामाद प्रवेश पर हत्या का आरोप लगाया था और तहरीर दी थी। देवेंद्र का कहना था कि करीब नौ साल पहले प्रवेश व रेनू की शादी हुई थी। प्रवेश बुलंदशहर में होमगार्ड की ड्यूटी करता था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पिछले 15 दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रवेश ने रेनू की पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देवेंद्र आठ दिन पहले रेनू को अपने पास ले आया था। शनिवार रात को दोनों परिवार के लोगों के बीच समझौता हुआ और देवेंद्र ने रेनू को भेजने की सहमति दे दी। शनिवार रात को प्रवेश अरनिया मौजपुर गांव में ही देवेंद्र के कमरे में रेनू के साथ सो गया। वहां पर रात को रेनू और प्रवेश के बीच फिर से झगड़ा हो गया। तभी गुस्से में आकर प्रवेश ने रेनू का गला दबाकर हत्या कर दी और पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed