{"_id":"5c3891b5bdec2273222f753a","slug":"husband-and-wife-made-a-badmash-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी ने मिलकर बनाई ‘बदमाश कंपनी’, पत्नी करती थी रेकी, पति देता था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी ने मिलकर बनाई ‘बदमाश कंपनी’, पत्नी करती थी रेकी, पति देता था वारदात को अंजाम
Fri, 11 Jan 2019 06:23 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 11 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोरों का गिरोह पकड़ा है। गिरोह में पति-पत्नी ने मिलकर ‘बदमाश कंपनी’ बनाई। पत्नी कॉलोनियों में जाकर रेकी करती थी और पति अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात का अंजाम देता था। गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए हैं जबकि एक आरोपी अभी फरार है। कार और चोरी का सामान बरामद किया है।
कोतवाली पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर निवाड़ी रोड से चोरों के गिरोह को पकड़ा। सीओ केपी मिश्रा के अनुसार गिरोह की महिला दिन में कपड़े व सामान बेचने के बहाने कॉलोनियों में जाकर रेकी करती थी। महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पति अपने साथियों के साथ जाकर चोरी को अंजाम देता था।
पकड़े गए आरोपी ज्ञानेश्वर उसकी पत्नी सुनीता और सोहनवीर जगतपुरी निवासी हैं। नदीम अतरौली निवासी है। फरार आरोपी हंसराज (जानी) निवासी है। गिरोह के पास से महेंद्रपुरी कॉलोनी से चुराई स्विफ्ट कार, कृष्णानगर कॉलोनी से चुराए गए सिलेंडर, बिसोखर के मंदिर से चुराया गया पीतल का घंटा, निवाड़ी से चोरी किया जनरेटर व घटनाओं में प्रयुक्त हुआ छोटा हाथी बरामद किया है।
विज्ञापन
बेरोजगारी से तंग आकर बनाया गिरोह
थानाप्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश्वर का कहना है कि बेराजगारी से तंग आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी शुरू की। शुरू में पत्नी ने विरोध किया। मगर जब अच्छी कमाई होने लगी तो पत्नी भी गैंग में शामिल हो गई।

रोडरेज में बाइक सवार दंपती घायल
रोडरेज में बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर कार सवार दंपती को घायल कर दिया। पीड़ितों ने चौकी पर वारदात की शिकायत की है। मेरठ शास्त्रीनगर निवासी दीपचंद कार से शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी सुधा के साथ दिल्ली जा रहे थे। दुहाई गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रही बाइक में साइड लग गई। कार की साइड लगते ही बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गए। इस बात को लेकर मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। युवकों ने दीपचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी, बीचबचाव करने पर उसकी पत्नी सुधा को भी पीटा। दंपति के शोर मचाने पर लोगों आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।