{"_id":"6af5f4ca7e906ceb270707ca","slug":"husband-agrees-ghaziabad-news-c-133-1-bul1030-170669-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी का निकाह प्रेमी के साथ कराने को राजी हुआ पति, कोतवाली में लिखित समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी का निकाह प्रेमी के साथ कराने को राजी हुआ पति, कोतवाली में लिखित समझौता
विज्ञापन
जहांगीराबाद। अपने से 13 साल छोटे युवक के साथ घर छोड़कर गई महिला का निकाह उसी युवक से कराने के लिए पति ने सहमति जता दी। पहले महिला को साथ रखने में ना नुकुर कर रहा युवक भी पति की सहमति के बाद राजी हो गया। इसके बाद कोतवाली में लिखित समझौता पत्र तैयार किया गया। बृहस्पतिवार को हुए इस घटनाक्रम की क्षेत्र में काफी चर्चा है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव चचरई का है। गांव निवासी करीब 38 वर्षीय विवाहिता का गांव के ही 25 वर्षीय अविवाहित युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला कुछ समय पहले युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसके अचानक लापता होने से परिजनों में खलबली मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और उसे खोजकर कोतवाली ले आई।
कोतवाली में महिला, उसके पति और युवक से बातचीत की गई। इस दौरान पता चला कि युवक पहले महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर रहा था। मामला उलझता देख महिला के पति ने कहा कि वह अब पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता और उसे उसी युवक के साथ भेजने को तैयार है। पति ने दोनों का निकाह कराने पर भी सहमति जता दी।
विज्ञापन
पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। महिला ने भी प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद लिखित सहमति के आधार पर मामले का निस्तारण किया गया और महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ चली गई।
वर्जन...
महिला को खोजकर कोतवाली लाया गया था। महिला ने अपने बयान में प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई थी। दोनों पक्षों की लिखित सहमति के बाद महिला को उसकी इच्छा के अनुसार प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। शशांक श्रीवास्तव, सीओ अनूपशहर