{"_id":"6ac018ac98e67239f606c624","slug":"husband-accused-of-taking-out-loans-worth-lakhs-after-marrying-a-teacher-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-991264-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिक्षिका से शादी कर पति पर लाखों का ऋण लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिक्षिका से शादी कर पति पर लाखों का ऋण लेने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाली एक शिक्षिका ने पति पर धोखाधड़ी कर लाखों का कर्ज लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी मिलते ही पति घर से नकदी, जेवर और दस्तावेज लेकर फरार हो गया और बिना तलाक दूसरी शादी कर ली। पीड़िता पिछले तीन साल से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
दीपशिखा के अनुसार 2018 में फेसबुक के जरिए मथुरा निवासी युवक से मुलाकात हुई। प्यार के बाद परिजनों की रजामंदी से 10 मार्च 2019 को दोनों ने शादी कर ली। पति सीसीटीवी लगाने का काम करता था। नवंबर 2019 में बेटी का जन्म हुआ। बेटी के मानसिक रूप से बीमार होने का पता चलते ही पति घर से लाखों की नकदी, जेवर, पैन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो लेकर फरार हो गया। फोन पर संपर्क करने पर 50 लाख रुपये की मांग कर तलाक की धमकी देने लगा।
दस्तावेजों से लिया लाखों का लोन
पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का लोन ले लिया। दूसरी महिला को अपनी पत्नी बताकर उसके नाम से कर्ज लिया गया। अब कर्जदार उसे फोन कर धमका रहे हैं। पीड़िता को बाद में पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस बोली- पति का पता बताओ
पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2024 में सिहानी गेट थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने पति का पता पूछा, जो वह नहीं बता सकी तो कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला आयोग में शिकायत की, आदेश के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि इस मामले में हाल में कोई तहरीर नहीं मिली है। 2025 में दी गई शिकायत के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।