फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hundreds of volunteers participated in the physical demonstration of Rashtriya Swayamsevak Sangh.

Ghaziabad News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक प्रदर्शन में शामिल हुए सैंकड़ों स्वयंसेवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of volunteers participated in the physical demonstration of Rashtriya Swayamsevak Sangh.
गाजियाबाद। युवा दिवस पर 12 जनवरी को नेहरूनगर स्थित स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का महाविद्यालय विद्यार्थी एकत्रीकरण और शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक शामिल हुए। मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमें ध्यान रखना होगा कि हमारा शरीर कैसे स्वस्थ रहे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद भारत के हर युवा को शक्तिशाली और ऊर्जावान देखना चाहते थे। संघ की शाखा पर खेलकर जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वहीं हमारे अंदर देशभक्ति की भावना और संस्कार पैदा होते हैं। कार्यक्रम में संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन में हिस्सा लिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने लाठी के साथ शारीरिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संघ के महानगर कार्यवाहक अभिषेक सचदेवा, महानगर संघ चालक धुरेंद्र गोयल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed