फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Huge fire broke out in slums near Bisa Colony

Bulandshahr Fire: बीसा कॉलोनी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कई परिवारों का हजारों का सामान जलकर राख

Thu, 06 Mar 2025 06:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Mar 2025 06:41 PM IST
सार

झोपड़ियों में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Huge fire broke out in slums near Bisa Colony
बुलंदशहर में झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर नगर की बीसा कॉलोनी स्थित ईदगाह के बाद झुग्गी-झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पीड़ित लोगों के मुताबिक आग में तीन बकरी और सात बकरे और 15 मुर्गियों मर गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित लोगों के मुताबिक झोपड़ियों में रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

बीसा कॉलोनी ईदगाह के पास झुग्गी-झोपड़ियां रखी हुई हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे झुग्गी-झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से इश्तियाक, अहतारुल चौधरी, कुर्बान शेख, सुबराती और इम्तियाज की झोपड़ी जलकर राख हो गईं। इश्तियाक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के निकाह के लिए दहेज का सामान भी झोपड़ी में रखा था। अहतारुल ने बताया कि झोपड़ी में रखी 50 हजार की नकदी व घरेलू सामान, कुर्बान शेख का घरेलू सामान, इम्तियाज की झोपड़ी में 50 हजार का सामान, सुबराती का घरेलू सामान, 20 हजार की नकदी, तीन बकरी, सात बकरे और 15 मुर्गी जलकर मर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ियों में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक मौके पर मवेशियों के झुलसकर मरने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल
झोपड़ियों में आग लगने के बाद वहां रहने वाले लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अहतारुल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हुए परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक झोपड़ियों में आग लगने से उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। अब रात को सिर ढकने के साथ ही प्रतिदिन खाने-पीने के लिए भी दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सुबराती ने बताया कि आग लगने के दौरान लोग झोपड़ियों में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मौके से भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed