{"_id":"57ec0ed94f1c1b81675740af","slug":"ht-line-faster-breakdown-blast-seven-labor-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटने से तेज धमाका, सात श्रमिक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटने से तेज धमाका, सात श्रमिक झुलसे
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूप नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर एचटी लाइन के टूट कर एलटी लाइन पर गिरने सेे जोरदार धमाका हुआ और तीन फैक्ट्रियों में करंट उतर आया। हादसे से एक फैक्ट्री में काम कर रहे सात श्रमिक झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली निवासी प्रकाश चंद जैन का रूप नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लॉट है। इस पर लोनी निवासी श्रीपाल पिछले सात वर्ष से एक फैक्ट्री चला रहे हैं। फैक्ट्री में पटाखे, अनार की मटकी को मिट्टी से बनाया जाता है। हादसे के वक्त यहां 22 श्रमिक काम कर रहे थे।
बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैक्ट्री से करीब दो सौ मीटर दूर रखे ट्रांसफार्मर के पास एचटी लाइन टूट कर एलटी लाइन पर गिर गई, जिससे बहुत तेज धमाका हुआ। इसके बाद कई और लाइनें टूट कर गिर गईं।
विज्ञापन
श्रीपाल की फैक्ट्री समेत उसके अगल-बगल की दो फैक्ट्रियों में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से श्रीपाल की फैक्ट्री में काम कर रहे बिट्टू, राकेश, बबीता, श्रीपाल, रंजीत, कमलेश और ममता झुलस गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ममता और बिट्टू की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि बाकी 15 श्रमिकों के साथ ही अन्य दो फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों को हल्का करंट ही महसूस हुआ।
हादसे के करीब आधा घंटे बाद पावर कारपोरेशन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लाइनमैन ने तारों को हटाया और मरम्मत का काम शुरू किया।
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता गोपाल चंद ने बताया कि लाइन में लगा इंसुलेटर फट गया था, जिसकी वजह से लाइन टूट गई थी। उधर, पीड़ितों का कहना है कि बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस से शिकायत की जाएगी।