फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   How will it work, monsoon, the valley jam

कैसे चलेगा काम, मानसून आया, नाले जाम

Mon, 04 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
How will it work, monsoon, the valley jam
नालों में उग आई घास खोल रही सफाई की पोल - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद।  नगर निगम ने मानसून आने से पहले 15 जून तक छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई का दावा किया, लेकिन यह दावा अभी भी पूरा नहीं हुआ। गाजियाबाद में दो दिन से मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है, नाले अभी भी जाम है। निगम जिन नालों की सफाई का दावा कर रहा है उनमें सिल्ट के ऊपर घास उग आई है। हाल-फिलहाल में नाले की सफाई हुई होती तो सिल्ट पर घास न उगती।

विज्ञापन


खास बात यह है कि शहर के अधिकांश नालों पर अतिक्रमण है और निगम ने यह अतिक्रमण हटाने के लिए एक बार भी ड्राइव नहीं चलाई है, बावजूद इसके निगम अधिकारी शहर के सभी नालों की सफाई के दावे कर रहे हैं। सबसे खराब हालत जीटी रोड, अंबेडकर रोड, घंटाघर और कैला भट्ठा के नालों की है।
विज्ञापन


यहां अतिक्रमण की वजह से नगर निगम सफाई ही नहीं करा पाया है। कैला भट्ठा में बीते साल भी एक नाले की सफाई का टेंडर करीब 8 लाख रुपये में छोड़ा गया। यह ठेका पार्षद के एक नजदीकी ठेकेदार को मिला। नाले की सफाई हुए बिना ही भुगतान भी हो गया। पड़ोसी वार्ड के पार्षद ने इसकी शिकायत नगर निगम में भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू नगर नाले में उगी घास
नेहरू नगर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने मुख्य नाले में सिल्ट जमा होकर ऊपर तक आ गई है। निगम ने इस नाले की सफाई का दावा किया है, सिल्ट के ऊपर उगी घास और स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इसकी सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। थोड़ी सी बारिश में नाला ओवरफ्लो हो जाता है।

जीटी रोड का नाला
जीटी रोड स्थित बड़े नाले पर मॉल्स-मल्टीप्लेक्स और बड़े प्रतिष्ठानों की खूबसूरती बनाने के लिए लोगों ने नाले को पाट दिया है। इसके चलते नाले की सफाई करना मुश्किल है। इसमें सिल्ट जमा है, मूसलाधार बारिश हुई तो नाले से निकासी की बजाय जीटी रोड का पानी इससे सटी नीची कालोनियों में भर जाएगा। गांधी नगर, मॉडल टाउन, तहसील परिसर, अंबेडकर रोड, रमते राम रोड पर फिर जलभराव होगा।

नहीं उठी सिल्ट
निगम ने ठेके पर कुछ नालों की सफाई देरी से शुरू कराई। यहां ठेकेदारों ने सिल्ट निकालकर बाहर ही छोड़ दी। अब बारिश के चलते यह सिल्ट बहकर फिर से नालों में पहुंच रही है।

मेयर बोले
कई स्थानों पर मैंने खुद नालों की सफाई का निरीक्षण किया। इनमें सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सोमवार को नेहरू नगर नाले समेत शहर के बड़े नालों का निरीक्षण करूंगा। नालों की सफाई ठीक से किए बिना किसी ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। फर्जीवाड़ा करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। - अशु वर्मा, मेयर


नाला सफाई कराई जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इनकी मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। मैं खुद भी इनका निरीक्षण करूंगा। बरसात भले ही शुरू हो गई हो, नालों की सफाई जारी रहेगी। सिल्ट पूरी तरह साफ किए बिना भुगतान नहीं किया जाएगा। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed