फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Housing Development Council empty-handed, allottees are demanding refunds

आवास विकास परिषद खाली हाथ, आवंटी मांग रहे रिफंड

Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Council empty-handed, allottees are demanding refunds
फ्लैट - फोटो : amar ujala

निजी बिल्डरों की तर्ज पर अब आवास विकास परिषद को भी आवंटी डिफाल्टर मानने लगे हैं। इसका कारण है कि करीब एक माह से रिफंड मांग रहे लोगों को परिषद फ्लैट के रुपये नहीं लौटा रहा है। परिषद ने पिछले साल बिना बुकिंग किए मंडोला में 556 करोड़ रुपये के बहुमंजिला इमारतों के टेंडर छोड़ दिए थे। अब आवंटियों के साढ़े आठ करोड़ लौटाने भारी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मंडोला विहार योजना में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हुई एक बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। परिषद के नए नियमों के अनुसार बुकिंग आने के बाद ही योजना के फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। मगर अधिकारियों ने पिछले साल मंडोला में बहुमंजिला योजना के 556 करोड़ के टेंडर पहले ही छोड़ दिए। योजना के लिए बमुश्किल दर्जनभर आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


इनमें से भी ज्यादातर रिफंड लेने की तैयारी में है। 556 करोड़ में से एक बड़ी राशि ठेकेदारों को भुगतान की गई। इसके बाद अब परिषद का अकाउंट खाली हो गया है। अकाउंट में रुपये नहीं हैं, जबकि आसरा-सपना योजना के करीब 200 आवंटियों को साढ़े आठ करोड़ का बकाया चुकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  एक माह से चक्कर काट रहे आवंटियों का कहना है कि निजी बिल्डरों की तर्ज पर आवास विकास भी उनके साथ ठगी कर रहा है। जल्द ही वे इसका विरोध करेंगे। उधर, आवास आयुक्त आरपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जल्द ही समस्या समाधान कर आवंटियों का रिफंड दिया जाएगा।



- आसरा-सपना के आवंटी लगातार मांग रहे रिफंड
2012 में लांच की गई आसरा-सपना योजना को परिषद ने दो साल में पूरा करना था लेकिन चार साल बीतने के बाद अब इसकी रजिस्ट्री शुरू की गई है। अभी भी फ्लैटों की फिनिशिंग का काम जारी है। इसके चलते आवंटी लगातार रिफंड मांग रहे हैं। 500 से ज्यादा लोग रिफंड ले चुके हैं और 200 कतार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed