फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House roof blown off by LPG cylinder explosion while making tea; major tragedy averted.

Ghaziabad News: चाय बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत उड़ी, बड़ा हादसा टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
House roof blown off by LPG cylinder explosion while making tea; major tragedy averted.
मोदीनगर। गांव भोजपुर में एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी। संवाद
मोदीनगर। गांव भोजपुर में मंगलवार सुबह करीब सात बजे चाय बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने से मकान की छत उड़ गई और घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग के कारण घर का काफी सामान जल गया। हादसे में महिला और उसके तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण आसपास के चार मकानों में भी दरारें आ गईं।
विज्ञापन

जनपद मेरठ निवासी महिला रेश्मा अपने तीन बच्चों के साथ गांव भोजपुर में युनूस के मकान में किराये पर रहती हैं। रेश्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों बच्चे सो रहे थे इसी दौरान लगभग सात बजे वह चाय बनाने लगीं। जैसे ही माचिस जलाई तो सिलिंडर में अचानक आग लग गई। रेश्मा तीनों बच्चों को लेकर घर से बाहर आ गईं। आग लगने के बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर मकान की छत को फाड़ता हुआ बाहर निकल गया। धमाके की आवाज लगभग एक किमी तक सुनी गई। धमाके के कारण पड़ोसी श्रीचंद और ओंकार समेत चार ग्रामीणों के मकानों की दीवारों में दरार आ गई। पुलिस के अनुसार सिलिंडर लीकेज था। गैस रिसाव के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप सूचना देने के बाद नहीं पहुंचे दमकलकर्मी
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को सूचना दी थी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने खुद ही सबमर्सिबल आदि की मदद से लगभग दो घंटों में आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर लीकेज के कारण हादसा हुआ। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोदीनगर।  गांव भोजपुर में एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी। संवाद

मोदीनगर। गांव भोजपुर में एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed