फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House collapses due to Ghaziabad gas cylinder explosion three including two children died

Ghaziabad: गैस सिलेंडर फटने से मकान जमींदोज, दो बच्चों समेत चार की मौत

Wed, 05 Oct 2022 11:27 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 11:27 AM IST
सार

गाजियाबाद के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की  मौत  हो गई।
  

विज्ञापन
House collapses due to Ghaziabad gas cylinder explosion three including two children died
सिलेंडर फटने से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

    
लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर (55) परिवार के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन


सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की  मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed