{"_id":"6530398f953835257a0e7bfa","slug":"house-caught-fire-due-to-firecrackers-elderly-man-faces-breathing-problems-and-two-children-face-eye-problems-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-3286-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पटाखों से घर में लगी आग, बुजुर्ग को सांस लेने और दो बच्चों को आंख में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पटाखों से घर में लगी आग, बुजुर्ग को सांस लेने और दो बच्चों को आंख में दिक्कत
विज्ञापन
साहिबाबाद। रेलवे रोड पर रात 11:15 बजे देवदत शर्मा के घर में नीचे बरामदे में रखे पटाखों से अचानक आग लग गई। पूरे घर में आग की लपटें और धुआं फैलने से बुजुर्ग विश्वनाथ का दम घुटने लगा। शोर सुनकर पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दो गाड़ी से आग बुझाई। धुएं की दिक्कत के चलते 18 साल के कुणाल और 16 साल के वरुण को लेंस लगाया गया है। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है। लिंकरोड पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत देवदत पर मुकदमा किया है।
लिंकरोड पुलिस ने बताया कि रेलवे रोड पर रहने वाले देवदत शर्मा कुछ दिनों पहले दिल्ली से पटाखे लेकर आए थे। नीचे बरामदे में पटाखे रखने के बाद सभी लोग अपना-अपना काम करने लगे थे। रात 11:15 बजे अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें देखकर सदस्यों के होश उड़ गए। मदद के लिए सभी चीखने लगे। पड़ोसियों ने मेन गेट खोलकर सदस्यों को बाहर निकाला। इस बीच नीचे के कमरे के बाद अन्य जगहों में आग फैल गई। कमरे में सो रहे विश्वनाथ को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें तुरंत वसुंधरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा 18 साल के कुणाल और 16 साल के वरुण की आंखों में दिक्कत हुई। दोनों को लेंस लगा है।
रेलवे रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने शिकायत दी कि भवन स्वामी देवदत शर्मा ने सुरक्षा के उपायों का उचित प्रबंध के बिना अवैध रूप से आतिशबाजी पदार्थ का भंडारण किया था। भवन स्वामी पर विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। विश्वनाथ की हालत ठीक है। लोगों को समय से बाहर निकाल लिया गया था। भवन स्वामी पर मुकदमे में जांच कर कार्रवाई होगी।
-