फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House 20 to decide on the policy of tax exemption

हाउस टैक्स छूट की पॉलिसी पर फैसला 20 को

Fri, 17 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
House 20 to decide on the policy of tax exemption
हाउस टैक्स - फोटो : अमर उजाला

हाउस टैक्स छूट की नई पॉलिसी पर अब 20 जून को फैसला होगा। कुछ पार्षदों के विरोध के चलते यह पॉलिसी 20 जून को होने वाली निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने इस बार साल भर टैक्स जमा करने वालों को छूट देने में कटौती कर दी है। निगम ने नई पॉलिसी बनाकर छूट का स्लैब बनाया है। इसके मुताबिक अप्रैल से जुलाई तक टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन


अगस्त से सितंबर तक 15 फीसदी, अक्तूबर से नवंबर तक 10 फीसदी और दिसंबर से जनवरी तक 5 फीसदी छूट मिलेगी। 31 जनवरी के बाद टैक्स जमा करने वालों को छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश पार्षदों ने इस पर सहमति जताई है, लेकिन कांग्रेस पार्षद अजय शर्मा और मोनिका मित्तल ने महापौर को पत्र भेजकर इस पर विरोध जताया है। उन्होंने बीते साल की तरह मार्च तक छूट दिए जाने की मांग की है।

छूट खत्म किए जाने पर उन्होंने धरने की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी समिति में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। वहीं सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल सकती है।


24 जून को होगी बोर्ड बैठक
कार्यकारिणी समिति की बैठक के तीन दिन बाद 24 जून को महापौर अशु वर्मा ने नगर निगम बोर्ड बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्तावों और समस्याओं पर भी चर्चा होगी। कुछ नीतिगत प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं। निगम ने दोनों ही बैठक के लिए एजेंडा बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed