फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hot water found in school Parents performed

स्कूल में मिल रहा गरम पानी अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hot water found in school Parents performed
पानी पीए - फोटो : demo pic

मोटी फीस लेने के बावजूद स्कूल प्रबंधक बच्चों को उचित सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। ऐसे में स्कूलों के खिलाफ लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रताप विहार स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों को पीने के लिए गरम पानी मिलने पर अभिभावक भड़क उठे और स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


अभिभावकों ने आरोप लगाया कि एकेडमी में अच्छी खासी फीस ली जाती है लेकिन स्कूल में न वाटर फिल्टर है और न ही ठंडे पानी की व्यवस्था। गर्मी के दिनों में बच्चों को टंकी का गर्म पानी पीने के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप था कि एकेडमी की मान्यता केवल आठवीं क्लास तक है लेकिन 12वीं कक्षा तक छात्रों का पंजीकरण किया जाता है। ऐसे में आठवीं कक्षा से ऊपर के बच्चे जब एकेडमी में पहुंचते हैं तो उन्हें स्कूल की दूसरी ब्रांच में ले जाया जाता है। इससे बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि पहले भी चिल्ड्रेन एकेडमी के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बाद भी अब तक स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से जुड़ी सुविधाओं को सिर्फ अनदेखा ही किया है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अब जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।


उधर, स्कूल मैनेजर गणेश का कहना है कि स्कूल के खिलाफ बेवजह कुछ अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सारे आरोप निराधार हैं। प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों में पवन शर्मा, डाक्टर मूवीन, पूजा शर्मा, कमला, गुड़िया, मीनू, आस्था, मिथलेश, सचिन शर्मा, अनीता, बाबूराम चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed