फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holly will launch two thousand flats plan

होली पर लांच होगी दो हजार फ्लैटों की योजना

Sun, 05 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Holly will launch two thousand flats plan
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
 
विज्ञापन

होली पर आवास एवं विकास परिषद वजीराबाद रोड स्थित अजंतापुरम में एलआईजी और एमआईजी फ्लैटों की योजना लांच करने जा रहा है। होली के बाद योजना के रजिस्ट्रेशन खोले जाने का एलान किया गया है।     आवास विकास परिषद की करीब तीन सौ एकड़ की योजना में करीब सौ एकड़ जमीन सहकारी आवास समितियों की हैं।

बची हुई दो सौ एकड़ जमीन पर परिषद पहली योजना लांच करने जा रहा है। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि करीब 1200 एलआईजी और 800 एमआईजी फ्लैट बनाए जाने को मंजूरी दे दी गई है। होली पर योजना का रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा। एक माह के अंदर लोग फ्लैटों की योजना में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


आवास आयुक्त ने बताया कि योजना चार मंजिला इमारत में होगी। जिसमें भूकंपरोधी आरसीसी शियरवॉल तकनीक पर फ्लैट बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले परिषद ने चार हजार फ्लैट बनाने का खाका तैयार किया था। मगर रीयल एस्टेट सेक्टर में मंदी को देखते हुए सिर्फ दो हजार फ्लैट बनाए जा रहे हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


- एलआईजी करीब 20 लाख और एमआईजी करीब 30 लाख में     
परिषद ने अभी तक योजना के फ्लैटों के रेट फाइनल नहीं किए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एलआईजी फ्लैटों की कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास होगी। एमआईजी की कीमत करीब 30 लाख रुपये होगी। ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट के इच्छुक लोगों को करीब दो लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे।


जबकि तीसरी मंजिल के फ्लैट के लिए यह रकम दो लाख कम होगी।     

- दो साल में पूरा होगा योजना का निर्माण     
अधिकारियों का कहना है कि योजना में लोगों को ओपन पार्किंग दी जाएगी। योजना की लागत कम करने के लिए ओपन पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना का काम मई में शुरू किए जाने की उम्मीद है। जिसके बाद दो साल में काम पूरा कर लिया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed