{"_id":"58b5903a4f1c1b3f06830b90","slug":"holly-will-be-launched-on-two-thousand-flats-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर लाँच होगी दो हजार फ्लैटों की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर लाँच होगी दो हजार फ्लैटों की योजना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ पांडेय
विज्ञापन
वसुंधरा। होली पर आवास एवं विकास परिषद वजीराबाद रोड स्थित अजंतापुरम में एलआईजी और एमआईजी फ्लैटों की योजना लांच करने जा रहा है। होली के बाद योजना के रजिस्ट्रेशन खोले जाने का एलान किया गया है।
आवास विकास परिषद की करीब तीन सौ एकड़ की योजना में करीब सौ एकड़ जमीन सहकारी आवास समितियों की हैं। बची हुई दो सौ एकड़ जमीन पर परिषद पहली योजना लांच करने जा रहा है। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि करीब 1200 एलआईजी और 800 एमआईजी फ्लैट बनाए जाने को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
होली पर योजना का रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा। एक माह के अंदर लोग फ्लैटों की योजना में आवेदन कर सकेंगे। आवास आयुक्त ने बताया कि योजना चार मंजिला इमारत में होगी। जिसमें भूकंपरोधी आरसीसी शियरवॉल तकनीक पर फ्लैट बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले परिषद ने चार हजार फ्लैट बनाने का खाका तैयार किया था। मगर रीयल एस्टेट सेक्टर में मंदी को देखते हुए सिर्फ दो हजार फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एलआईजी करीब 20 लाख और एमआईजी करीब 30 लाख में
परिषद ने अभी तक योजना के फ्लैटों के रेट फाइनल नहीं किए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एलआईजी फ्लैटों की कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास होगी। एमआईजी की कीमत करीब 30 लाख रुपये होगी। ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट के इच्छुक लोगों को करीब दो लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि तीसरी मंजिल के फ्लैट के लिए यह रकम दो लाख कम होगी।
दो साल में पूरा होगा योजना का निर्माण
अधिकारियों का कहना है कि योजना में लोगों को ओपन पार्किंग दी जाएगी। योजना की लागत कम करने के लिए ओपन पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना का काम मई में शुरू किए जाने की उम्मीद है। जिसके बाद दो साल में काम पूरा कर लिया जाएगा।