फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holidays, crowded trains were full of people going home on Holi

छुट्टियां शुरू, होली पर घर जाने वालों की भीड़ से ट्रेनें हुई फुल

Sat, 19 Mar 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Holidays, crowded trains were full of people going home on Holi
रेल - फोटो : अमर उजाला
 स्कूलों-कालेजों की छुट्टियां शुरू हो जाने की वजह से शनिवार से ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। होली पर घर जाने वालों की संख्या बढ़ जाने से ट्रेनों में मारामारी रही। कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, देहरादून रूट की ट्रेनों में भीड़ ज्यादा रही। स्लीपर और एसी कोच में तो लंबी वेटिंग रही ही, जनरल कोच में भी भीड़ इतनी थी कि लोगों को बैठने की जगह न मिली। रविवार से ट्रेनों में भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन



23 मार्च को होली है। ऐसे में शनिवार से ही दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग घर लौटने लगे। होली से पहले वीकेंड की छुट्टियां मिली तो पांच दिन पहले ही घर जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ने लगी।
विज्ञापन


शनिवार को गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी, प्रयागराज, रीवा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट, लखनऊ मेल, सत्याग्रह, वैशाली, लिच्छवी और शहीद एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्भावना, गोमती और श्रमजीवी एक्सप्रेस में जनरल कोच में भीड़ ज्यादा होने की वजह से जनरल टिकट लेकर लोग स्लीपर कोच में चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed