फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holi Festival will start today a three-day Dudheshwar

आज से शुरू होगा तीन दिवसीय दुधेश्वर होली महोत्सव

Wed, 23 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Holi Festival will start today a three-day Dudheshwar
होली - फोटो : अमर उजाला

श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। बुधवार शाम को भगवान दूधेश्वर की आरती के होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली के अमन प्रिंस एवं नोएडा के स्नेह लता एंड पार्टी के कलाकार मनमोहक झांकियों के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे। शाम 8.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया किया 24 मार्च को महंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे विश्व शांति यज्ञ के बाद दोपहर 2 बजे से पंखा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


पंखा यात्रा में 21 घोड़ों पर सवार नागा बाबा और विद्यालय के छात्रों सहित सैकड़ों साधु संत शामिल रहेंगे। यात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर से कैला भट्टा चौका, दिल्ली गेट देवी मंदिर, रमते राम रोड, घंटाघर,  राइटगंज कीर्तन वाली गली, बजरिया, अनाज मंडी, चोपला मंदिर से, सिहानी गेट ,चंद्रपुरी हापुड़ मोड़ होकर मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पहुंचने के बाद बाबा की आरती के बाद 108 प्रकार का भोग लगाया जाएगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि 25 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed