फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holi become this time Sarvartha Siddhi Yoga

होली पर इस बार बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

Mon, 06 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Holi become this time Sarvartha Siddhi Yoga
Holi - फोटो : demo pic

इस बार होलिका दहन रविवार 12 मार्च को है जबकि रंगों का त्योहार होली 13 मार्च को है, जिसे दुलहेंडी भी कहा जाता है। इस बार होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कई वर्षों बाद होलिका दहन पर यह योग बन रहा है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:24 बजे के बाद से है।

विज्ञापन


होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8:33 बजे के बाद से है। उन्होंने बताया कि इस बार शाम 4:30 से 6:00 बजे तक राहु काल है। राहु काल को छोड़कर पूजन और होलिका दहन के लिए पूरा समय शुभ है। उन्होंने बताया कि सर्वार्थसिद्धि योग में होलिका दहन और होलिका पूजन करने पर धन धान्य की वृद्धि होगी और घर में सुख-शांति आएगी।
विज्ञापन


बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी
होली की खरीददारी करने के लिए बाजा
रों में भी काफी भीड़ जुटने लगी है। रंग, गुलाल और पिचकारी खरीदने के लिए सोमवार को काफी भीड़ देखने को मिली। रंगों और पिचकारी के अलावा पापड़-चिप्स और नमकीन भी खरीदे जा रहे हैं। दुकानदारों ने पापड़-चिप्स आदि का अतिरिक्त स्टॉक मंगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू का पापड़, मूंग, साबूदाने का पापड़, फलहारी सेंधा नमक लगा हुआ पापड़, साबूदाने की जलेबी आदि मार्केट में आ चुके हैं।

घरों में शुरू हो गई होली की तैयारियां
होलिका दहन और होली का रंग हर तरफ चढ़ने लगा है। घरों में होली की तैयारियां जोरों पर हैं। पापड़ चिप्स बनाने से लेकर गोबर की गुलड़ियां बनाने तक का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा घर में गुझिया बनाने की तैयारी होने लगी है।

बेला मलिक ने बताया कि गुझिया के लिए घर पर ही मावा बना रही हैं। मिलावटी मावा और सामग्रियों के कारण अब घर पर ही मावा बनाने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed