फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   History-sheeter accused of encroaching upon shop and issuing threats; FIR registered.

Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर पर दुकान कब्जाने और धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter accused of encroaching upon shop and issuing threats; FIR registered.
कौशांबी। क्षेत्र के ही रहने वाले दुकानदार ने सुधीर कुमार ने कौशांबी थाने के हिस्ट्रीशीटर सुभाष यादव पर दुकान कब्जाने और मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला 21 अप्रैल का है और पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 23 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि आदित्य प्लाजा की दूसरी मंजिल पर उन्होंने दुकान खरीदी थी। जबकि उनकी ऊपरी मंजिल पर हिस्ट्रीशीटर पर का कब्जा है। आरोप है कि वह उनकी दुकान पर भी कब्जा करना चाहता था। 21 अप्रैल को जब वह दुकान में पूजा कर रहे थे तो उसी दौरान सुभाष यादव चार-पांच साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। किसी तरह वह बचकर घर पहुंचे तो देर शाम उनके पास हिस्ट्रीशीटर ने कॉल करके धमकी दी कि दुकान भूल जाना या जान। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और साक्ष्य के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed