{"_id":"56ed73574f1c1b40468b5056","slug":"hira-singh-and-vans-sharma-select-central-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में हीरा सिंह और वंश शर्मा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में हीरा सिंह और वंश शर्मा का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का खाका तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए चल रहे मंडलीय स्पोर्ट्स ट्रायल में गाजियाबाद सहित बुलंदशहर और हापुड़ के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मंडलीय ट्रायल की जारी हुई सूची में गाजियाबाद के दो खिलाड़ियों ने फाइनल केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में जगह बना ली है।
विज्ञापन
27 मार्च से 10 मई तक आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में गाजियाबाद से कबड्डी खिलाड़ी हीरा सिंह और वॉलीबाल में वंश शर्मा स्पोर्ट्स हॉस्टल में जगह बनाने को पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन
मंडलीय ट्रायल में बुलंदशहर के चार और हापुड़ की एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। बुलंदशहर के खिलाड़ियों में कुश्ती में रामकुमार, टेबिल टेनिस में आयुष्मान, क्रिकेट में प्रशांत कुमार और वॉलीबाल में मोनी चौधरी ने जगह बनाई। वहीं, हापुड़ से एथलेटिक्स में काजल शर्मा ने मंडलीय ट्रायल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इन सभी खिलाड़ियों को सैफई, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद में आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना होगा। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए मेरठ मंडल से ही खिलाड़ियों के चयन की सूची जारी हुई है। उनके पास अभी लिखित में लिस्ट नहीं आई है।