फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon Barrage Road underpass begins on January 15

हिंडन बैराज रोड पर 15 जनवरी से चालू होगा अंडरपास

Tue, 20 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hindon Barrage Road underpass begins on January 15
hindon - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। दिल्ली, नोएडा, टीएचए से गाजियाबाद आने जाने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। 15 जनवरी से हिंडन बैराज रोड पर अंडरपास चालू हो जाएगा। जीडीए ने अंडरपास के दोनों तरफ की अप्रोच रोड की डिजाइन तैयार कर ली है। रोड बनाने का काम जनवरी से शुरू होगा।       

विज्ञापन


जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि ढाई लेन का अंडरपास स्प्रे तकनीक से बनाया गया है। रेलवे ने अपना काम पूरा कर लिया है। सिर्फ फिनिशिंग और लाइटिंग का काम शेष है। रेलवे से एनओसी लेने की कागजी कार्रवाई चल रही है।       
विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि अंडरपास को 15 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए अप्रोच रोड 30 जनवरी तक पूरी तरह से बनकर तैैयार हो पाएगी। दरअसल, नोटबंदी के चलते जीडीए को पर्याप्त मजदूर अब तक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह से अप्रोच रोड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अप्रोच रोड अंडरपास के दोनों तरफ बनेगी। अंडरपास से जीटी रोड के बीच एलिवेटेड रोड से सटी अप्रोच रोड होगी।

दूसरी ओर अंडरपास से वसुंधरा सेक्टर-एक के बीच रोड बनेगी। इस रोड से लोग वसुंधरा की तरफ से जीटी रोड जा सकेंगे। जीटी रोड से वसुंधरा की तरफ जाने के लिए रेलवे पुल के नीचे गुजरने वाली हिंडन बैराज रोड होगी।

बता दें कि फिलहाल टीएचए की ओर जीटी रोड जाने के लिए एकमात्र हिंडन बैराज रोड है। यह रोड जगह-जगह से टूटी है। वीसी ने बताया कि इस रोड का पुनर्निर्माण किया जाएगा। फरवरी में यह रोड भी लोगों का दुरुस्त मिलेगी।       

अब 15 जनवरी को खुलेगी हिंडन बैराज रोड      
एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते हिंडन बैराज रोड को सुबह-शाम पीकऑवर में चार-चार घंटे छोड़कर 31 दिसंबर तक बंद रखने की घोषणा की गई थी। हालांकि ट्रैफिक को देखते हुए इस रोड को पूरे दिन के लिए खोल दिया गया, लेकिन रात दस बजे के बाद यह रोड सुबह छह बजे तक बंद रहती है।

एलिवेटेड रोड के प्रभारी और अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि दिन में काम नहीं होने के चलते इस रोड का निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया। इसके साथ ही नोटबंदी के कारण मजदूरों की समस्या चल रही है। इस वजह से इस रोड का काम लंबा खिंच गया और अब 14 जनवरी को यह काम पूरा होगा।


उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बोर्ड लगाकर जनता को इस रोड के 14 जनवरी तक बंद रहने के बारे में सूचित किया जाएगा। जीटी राड से हिंडन बैराज रोड पर रेलवे लाइन तक एलिवेटेड रोड के 20 स्पैन में से 14 स्पैन लगा दिए गए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed