फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon another bridge will be built

हिंडन पर बनेगा एक और पुल

Wed, 15 Feb 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Hindon another bridge will be built
नदी हिंडन - फोटो : file photo

टीएचए से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को अब हिंडन पुल के अलावा एक और पुल मिल सकेगा। इस पुल के जरिए वाहन चालक वसुंधरा सेक्टर-3 से सीधे प्रताप विहार-सिद्धार्थ विहार में एंट्री कर सकेंगे। आवास विकास परिषद ने सेक्टर-3 से सिद्धार्थ विहार को जोड़ने के लिए हिंडन कैनाल पर एक और पुल बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है।

विज्ञापन


आचार संहिता खत्म होने (मार्च) के बाद इस पुल का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। परिषद के अधिकारियों के अनुसार वसुंधरा योजना को सिद्धार्थ विहार से जोड़ने के लिए एक और पुल का प्रस्ताव आवास विकास आयुक्त ने तैयार करवाया था, जो कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में चला गया था। इसे दोबारा मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


पुल बनने से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को तो लाभ होगा ही, परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना को भी इसका फायदा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार पुल का साइट सर्वे पहले ही हो चुका है। अब इसका एस्टीमेट बनाकर टेंडर छोड़ा जाना है। आवास आयुक्त आरपी सिंह  पुल के प्रस्ताव को बोर्ड में रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन बैराज से कनावनी तक नहीं है पुल
हिंडन बैराज से लेकर कनावनी पुलिया के बीच करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तक हिंडन कैनाल पर कोई पुल नहीं है। ऐसे में वसुंधरा से सिद्धार्थ विहार अथवा प्रताप विहार जाने वाले लोगों को हिंडन बैराज की पुलिया से ही होकर जाना पड़ता है। वाहनों के  दबाव के चलते बैराज पर जाम की स्थिति बनती है। नया पुल बनने से लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी।      


दिल्ली के और करीब होगा लाइनपार क्षेत्र      
अभी तक लाइनपार क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रांस हिंडन आने के लिए हिंडन पुल ही एकमात्र रास्ता है। ऐसे में यह पुल बनने के बाद लोग सिद्धार्थ विहार के रास्ते आसानी से टीएचए में एंट्री कर सकेंगे। उनका दिल्ली जाना भी बेहद आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed