फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Himanshu Murder Case Police in Muradnagar arrest murder suspects after 19 days

हिमांशु हत्याकांड में खुलासा: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 200 मीटर पीछा कर की हत्या, 19 दिन बाद हत्यारा पकड़ा

Tue, 27 Oct 2026 07:00 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

Himanshu Murder Case: जियाबाद के मुरादनगर में बाइक-स्कूटी के हैंडल टकराने पर हुए विवाद में हिमांशु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 19 दिन बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Himanshu Murder Case Police in Muradnagar arrest murder suspects after 19 days
हिमांशु हत्याकांड में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलालपुर गांव के पूर्व प्रधान के भतीजे हिमांशु चौधरी की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक और स्कूटी के हैंडल टकराने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपी ने हिमांशु की चाकू से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 8 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे अज्ञात हमला वर ने धारदार हथियार से हमला कर जलालपुर गांव निवासी हिमांशु चौधरी(35) की गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में हिमांशु को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां 9 अक्तूबर की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने दिल्ली-मेरठ मार्ग और जलालपुर समेत विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।
विज्ञापन


बाइक स्कूटी के हैंडल टकराने को लेकर हुई थी मारपीट 
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात करीब आठ बजे हिमांशु ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। इसको लेकर हिमांशु और स्कूटी सवार के बीच विवाद हुआ और मारपीट हो गई। इसके बाद जलालपुर के पास भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि हिमांशु ने समीर को थप्पड़ मारे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के पास रोककर चाकू से किए वार
पुलिस के मुताबिक, इसी घटना का बदला लेने के लिए समीर ने करीब 200 मीटर हिमांशु का पीछा किया। प्राथमिक विद्यालय के पास उसे रोककर सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नूरगंज कॉलोनी में हूदा मस्जिद के पास का रहने वाला बताया गया है। कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
डीसीपी ग्रामीण द्वारा हिमांशु चौधरी की हत्या के मामले का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम ग्रामीण जोन और मुरादनगर पुलिस की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान मार्ग से निकलने वाले लोगों से भी पूछताछ की। 


मौके पर मिले बैग के माध्यम से पकड़ा गया हत्यारा
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मौके पर एक बैंग मिला था। उसी बैंग के आधार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर बैंग के बारे में सुराग मिला कि यह समीर का है। जब समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पहले वह आनकारी करने लगा। लेकिन फिर उसने सबकुछ बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed