{"_id":"60323804866a646e792a1d52","slug":"high-speed-car-falls-in-river-driver-admited-in-hospital-police-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: गंगनगर में गिरी कार, युवक की मौत, 200 मीटर तक नहर में तैरती रही कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: गंगनगर में गिरी कार, युवक की मौत, 200 मीटर तक नहर में तैरती रही कार
Sun, 21 Feb 2021 04:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 21 Feb 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी तेज रफ्तार कार।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर गंगनहर-मसूरी मार्ग पर रेलवे पुल से आगे गंगनहर में तेज रफ्तार एक कार जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद कार नहर में करीब 200 मीटर तक तैरती रही। चालक ने शीशा खोलकर सड़क से गुजर रहे लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाई।
सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और गोताखोर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोरटा गांव में राजेंद्र त्यागी अपने बेटे सचिन त्यागी, नितिन त्यागी और तरुण त्यागी (35) के साथ रहते हैं। सबसे छोटा बेटा तरुण पत्नी ललिता त्यागी, बेटी रिद्धि (6) और चार साल के बेटे के साथ राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में में रहते थे।
बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे तरुण त्यागी अपनी कार से गंगनहर पटरी से मसूरी की ओर जा रहे थे। रेलवे पुल से करीब एक किमी आगे तरुण पहुंचे तो कार उछलकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरी कार करीब 200 मीटर तक तैरती रही। इसी बीच वहां से बाइक सवार से निकल रहे युवक को देख तरुण ने कार का शीशा खोल कर बचाने की आवाज लगाई।
विज्ञापन
हालांकि थोड़ी ही देर में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंचे थानाक्षेत्र मसूरी नहाल चौकी पर तैनात कांस्टेबल अरविंद चौधरी भी पीसीआर वैन से पहुंचे और कार सवार को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तरुण को नहर से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसी जानवर को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है।