Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   high alart in bulandahahr, Police paste the poster of Vikas Dubey

बुलंदशहर में भी हाई अलर्ट पुलिस ने चस्पा किया विकास दुबे का पोस्टर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
high alart in bulandahahr, Police paste the poster of Vikas Dubey
बुलंदशहर पुलिस द्वारा जारी विकास दुबे का पोस्टर। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश पश्चिम यूपी में भी शुरू हो गई है। डीजीपी ने पश्चिमी यूपी के सभी जिलों के कप्तानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे गौतमबुधनगर, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर सहारनपुर आदि किसी भी जिले में शरण ले सकता है। इस कड़ी में जिला पुलिस ने भी विकास दुबे का पोस्टर जनपद में विभिन्न स्थानों पर चस्पा कराया है।   बता दें कि सोमवार को जनपद के आस पास के जिलों में विकास दूबे के पोस्टर चस्पा किए गए थे। मामले में एसएसपी से वार्ता की गई तो उन्होंने पोस्टर आदि नहीं चस्पा करने की बात कही थी। बुधवार के अंक में पुलिस नहीं चस्पा कर रही विकास के पोस्टर शीर्षक से खबर से खबर भी प्रकाशित हुई। इसके बाद जनपद पुलिस ने भी इनामी विकास दूबे के पोस्टर जार कर देर शाम जनपद के विभिन्न स्थानों पर चस्पा करा दिया। एसएसपी ने बताया कि विकास दुबे को लेकर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आदेश जारी किया है कि पश्चिम यूपी के सभी जिलों में विकास दुबे के पांच लाख का इनामी होने के पोस्टर लगाए जाएं। साथ ही जिले की सीमाओं पर चेकिंग कराई जाए। खासकर जिन जिलों में टोल टैक्स पड़ता है, वहां पर विशेष निगरानी की जाए और पुलिस फोर्स को तैनात किया जाए। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों और सीओ को निर्देश दिए हैं कि हापुड़, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर समेत जनपद की सभी सीमा क्षेत्र में दिन-रात नाकेबंदी करके चेकिंग की जाए। पूर्व में भी बड़े अपराधियो की पनाहगाह रहा जनपद बुलंदशहर जनपद पूर्व में भी बड़े शातिर अपराधियों की शरणागत स्थली रह चुका है। गौरतलब है कि शातिर डॉन अबू सलेम से लेकर हापुड़ निवासी आतंकी टुंडा तक ने जनपद की खुर्जा तहसील में स्थित विभिन्न स्थानों पर शरण ली थी। इसके अलावा भी कई शातिर अपराधियों को यहां शरण लेने के दौरान बाहरी पुलिस भी गिरफ्तार कर चुकी है। करीब एक वर्ष पहले जनपद से आईएसआई के एजेंट को भी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने दबोचा था। जिसमे पास से मेरठ कैंट के नक्शे और अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया दुश्मन देश को देने का आरोप था। कोट डीजीपी के निर्देश पर जनपद में विकास दूबे के पोस्टर लगवा दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस को अलर्ट मोड पर रहकर लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed