फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Hello' to the gang caught plunderer

‘नमस्ते’ कर लूटने वाला गैंग दबोचा

Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
'Hello' to the gang caught plunderer
अपराध - फोटो : अमर उजाला

कविनगर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, तमंचा और बाइक बरामद की है। लुटेरे मॉर्निंग वॉक करने वालों को ‘नमस्ते’ बोलकर रोकते थे। फिर तमंचे के बल पर लूटपाट के बाद हरियाणवी में धमकाकर भाग जाते थे।

विज्ञापन



पकड़े गए बदमाश इमरान उर्फ शाका और रिजवान निवासी पसौंडा, साहिबाबाद के रहने वाले हैं। इन्हें शुक्रवार रात आरडीसी से दबोचा गया। रिश्ते में दोनों ममेरे भाई हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में वारदात करते थे। इनके खिलाफ कविनगर के अलावा दिल्ली के शाहदरा, तिलक नगर, सराय रोहिल्ला और मंडावली में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी केएस एमेनुएल ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि इनसे लूट की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पांच अप्रैल को संजीव कुमार धामा से आरडीसी में सोने की चेन, एक अंगूठी और दो लाख रुपये लूटे थे।10 मार्च को जीटी रोड लोहा मंडी के पास बाइक सवार से सोने की चेन लूटी थी जबकि आठ मार्च को हरदेश शर्मा से शास्त्री नगर में मंगलसूत्र लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि लूटी गई एक अंगूठी इन्होंने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखी हुई है, जिस कारण वह बरामद नहीं हो सकी है। इनके साथी शादाब, शहनवाज उर्फ शानू, माजिद उर्फ बबलू और मोहम्मद इमरान नंद नगरी, दिल्ली से एक अप्रैल को जेल जा चुके हैं। इनका साथी दानिश भागा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed