फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Heat poses a challenge for the Pulse Polio campaign; 2.72 lakh children administered the vaccine on the first day.

Ghaziabad News: गर्मी बनी पल्स पोलियो अभियान में चुनौती, पहले दिन 2.72 लाख बच्चों को पिलाई गई दवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Heat poses a challenge for the Pulse Polio campaign; 2.72 lakh children administered the vaccine on the first day.
बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाते नोडल अधिकारी डॉ आरके गुप्ता। संवाद
गाजियाबाद। गर्मी का असर रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस पर भी देखने को मिला। तेज धूप और उमस के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर पोलियो बूथों तक नहीं पहुंचे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की 2,314 टीमों ने जिलेभर में 2.72 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की वैक्सीन की खुराक पिलाई। अभियान के तहत कुल 7.50 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे पूरा करने के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक सप्ताह तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत भोजपुर स्थित शिव मंदिर पोलियो बूथ पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वैश्य और वसुंधरा स्थित खान क्लीनिक पोलियो बूथ पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि बूथ दिवस अभियान का पहला चरण था। अब घर-घर भ्रमण के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर वैक्सीन, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों, कोल्ड चेन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं। अभियान के पहले दिन प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल के अवकाश पर होने की चर्चा बनी रही>; एक अधिकारी ने बताया कि अभियान सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रतिरक्षण अधिकारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से अपील की कि पोलियो उन्मूलन को जन आंदोलन बनाएं और घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और विभागों के समन्वित प्रयासों से ही पोलियो मुक्त गाजियाबाद और पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभियान में डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, जीरो डोज गावी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान क्षेत्रीय नोडल अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टीमों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed