Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hearing in bank scam case adjourned in CBI court

Ghaziabad News: सहारनपुर के लिए<bha>--</bha>-52.53 करोड़ के बैंक घोटाले में टली सीबीआई अदालत में सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Hearing in bank scam case adjourned in CBI court

विज्ञापन

गाजियाबाद। सहारनपुर की दया शुगर से जुड़े 52.53 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव के अवकाश पर होने के कारण संबद्ध अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों समेत 22 लोगों और एक कंपनी को आरोपी बनाया है।

सीबीआई के अनुसार मामला इंडियन ओवरसीज बैंक सहित तीन बैंकों के समूह से जुड़ा है। सहारनपुर में मैसर्स दया इंजीनियरिंग वर्क्स स्लीपर लिमिटेड की इकाई मैसर्स दया शुगर ने गन्ना किसानों को भुगतान करने के लिए बैंकों से कैश क्रेडिट की सुविधा ली थी। वर्ष 2000-01 में कंपनी की कैश क्रेडिट सीमा 18 करोड़ रुपये थी। बाद में वर्ष 2009 में इसे बढ़ाकर 47 करोड़ रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन


जांच में आरोप लगाया गया कि कंपनी ने बैंक से अधिक ऋण सुविधा हासिल करने के लिए चीनी के वास्तविक स्टॉक से ज्यादा बैग दर्शाए। बैंक को उपलब्ध कराए गए स्टॉक के आंकड़ों में वास्तविकता से अधिक चीनी होने की जानकारी दी गई। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने भी मासिक और संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में चीनी के बैग की संख्या बढ़ाकर दर्ज की। इसी आधार पर कंपनी को निर्धारित पात्रता से अधिक कैश क्रेडिट की सुविधा मिलती रही। इससे बैंक समूह को करीब 52.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जांच में इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों की भूमिका भी चिह्नित की थी। एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र तथा पद के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपपत्र में वीके भाटिया, नरेंद्र कुमार विज, चरन लाल, सुनील कुमार गोयल, ईश सुखुजा, एचडी बब्बर, सैफाली मंडल, दृष्टि श्रीवास्तव, कश्मीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, रमेश कुमार झा, चंपकेश्वर प्रधान, धीरेंद्र अग्रवाल, ऐश्वर्या अग्रवाल, विजय अग्रवाल और अताउर्र रहमान समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में मैसर्स दया इंजीनियरिंग वर्क्स स्लीपर लिमिटेड भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed