फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   health,ghaziabad,corona

डॉक्टर समेत 16 लोग मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
health,ghaziabad,corona
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में करोना जांच. - फोटो : GHAZIABAD City
डॉक्टर समेत 16 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो परिवारों के आठ सदस्यों और एक डॉक्टर समेत 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 11 साल का बच्चा और 12 साल की किशोरी भी हैं। 12 मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं। चार में हल्का बुखार और गले में खराश है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इस महीने में अब तक 84 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय 55 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। पांच मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मार्च 2020 से अब तक 55764 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 55247 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 461 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रविवार को वैशाली निवासी एक डॉक्टर (54) में संक्रमण की पुष्टि हुई। वह नोएडा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। क्रासिंग रिपब्लिक में रहने वाले दो लोग 18 दिसंबर को गोवा से लौटे थे, जांच के बाद दोनों में संक्रमण मिला। इसके बाद परिवार में पांच अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं हैं। इंदिरापुरम के शक्तिखंड में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हुए हैं। घर का एक सदस्य पांच दिन पहले गुरुग्राम गया था। खांसी-बुखार होने पर जांच कराई गई थी। पत्नी और 12 साल की बेटी भी संक्रमण की चपेट में आ गईं। मोदीनगर के एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र और छात्रा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों कॉलेज की मेरठ निवासी कोरोना संक्रमित एक शिक्षिका के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

वसुंधरा में रहने वाला 24 वर्षीय युवक 22 दिसंबर को गुजरात से लौटा था। तेज बुखार होने पर जांच कराई थी। नेहरू नगर में रहने वाले एक कारोबारी (54) में कोरोना की पुष्टि हुई है। कविनगर में यूके से लौटकर आए छात्र के संपर्क में आने से एक महिला (40) में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजनगर सेक्टर - 9 निवासी छात्र 17 दिसंबर को अमेरिका से लौटा था। एक सप्ताह बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शालीमार गार्डन में रहने वाले एक बच्चे (11) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली में रहने वाली अपनी रिश्तेदार के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक, नेहरू नगर में बढ़ रहे केस
पिछले 15 दिन से प्रतिदिन में क्रॉसिंग रिपब्लिक और नेहरू नगर में लगातार मरीज मिल रहे हैं। दिसंबर में इन दोनों क्षेत्रों के अलावा इंदिरापुरम सबसे अधिक संवेदनशील माने गए हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि भीड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्र में जाने से बचें।
इन क्षेत्रों में मिले मरीज
क्रासिंग रिपब्लिक -05
मोदीनगर- 02
इंदिरापुरम - 03
शालीमार गार्डन - 01
नेहरू नगर - 01
कविनगर -01
वैशाली - 01
वसुंधरा -01
राजनगर - 01
एक सप्ताह में मिले मरीज
26 16
25 09
24 09
23 07
22 03
21 01
20 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed