{"_id":"574c86244f1c1b0c29109af3","slug":"he-city-s-five-wards-will-create-ideal-ward-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के पांच वार्डों को आदर्श वार्ड बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के पांच वार्डों को आदर्श वार्ड बनाएगा निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 30 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
polution free city
- फोटो : demo
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन में चयनित गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में एक प्राइवेट फर्म स्वच्छता पर काम कर रही है। इसी फर्म ने महापौर अशु वर्मा को सोमवार को प्रस्ताव दिया है। महापौर अशु वर्मा का कहना है कि निगम के पांच जोन कविनगर, सिटी, विजय नगर, मोहन नगर और वसुंधरा में एक-एक वार्ड को चयनित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन वार्डों को खुले में शौच मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरत के मुताबिक सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। वैज्ञानिक विधि से कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। कूड़ा कलेक्शन सेंटर ओपन नहीं होंगे उन्हें कवर्ड कराया जाएगा ताकि कूड़ा न दिखे।
विज्ञापन
सीवर और वाटर लाइन से सभी घरों को जोड़ा जाएगा। महापौर का कहना है कि जल्द ही नगर आयुक्त और पार्षदों से वार्ता कर इन पांच वार्डों का चयन किया जाएगा।
..
आरडब्ल्यूए के सहयोग से पार्क होंगे विकसित
महापौर ने बताया कि आदर्श वार्डों के पार्क भी विकसित कराए जाएंगे। इसके लिए आरडब्ल्यूए और अन्य सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। पार्कों की देखभाल के लिए मोहल्ला समितियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
..