फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harsh firing at BJP councilor Himanshu Chaudharys birthday party

Ghaziabad: भाजपा पार्षद हिमांशु चौधरी की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Jan 2023 03:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Jan 2023 03:28 PM IST
सार

भाजपा पार्षद हिमांशु चौधरी की जन्मदिन पार्टी के दौरान हथियार से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। लिंक रोड थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Harsh firing at BJP councilor Himanshu Chaudharys birthday party
भाजपा पार्षद हिमांशु चौधरी की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साहिबाबाद के वार्ड-40 के भाजपा पार्षद हिमांशु चौधरी के जन्मदिन पर जश्न मनाने के दौरान एक समर्थक ने हथियार से हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पार्षद के फेसबुक अकाउंट पर लाइव वीडियो बन रहा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


लिंक रोड पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने भाजपा पार्षद हिमांशु चौधरी को फोन किया तो उन्होंने चंद मिनटों में अपनी फेसबुक पोस्ट से लाइव वीडियो डिलीट कर दी। वीडियो में देखने से पता चल रहा है मणिशंकर त्यागी नाम के शख्स ने कितनी लापरवाही से कई लोगों के बीच हर्ष फायरिंग की। वहीं, पार्षद खुद कार की बोनट पर केक रखकर उसे काट रहे थे। एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि मणिशंकर त्यागी के हथियार का लाइसेंस चेक किया जाएगा। इसके बाद उसे निरस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed