{"_id":"62bface75e20a27b496a2572","slug":"hapur-woman-dies-under-suspicious-circumstances-family-members-accuse-in-laws-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Sat, 02 Jul 2022 07:56 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 02 Jul 2022 07:56 AM IST
सार
अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खादर निवासी हेम सिंह ने शुक्रवार की देर शाम गढ़ कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी बहन की छह साल पहले शादी हुई थी। ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन से मारपीट हो रही है। मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पेड़ में लटका मिला महिला का शव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खादर निवासी हेम सिंह ने शुक्रवार की देर शाम गढ़ कोतवाली में तहरीर दी कि उसने अपनी बहन नीरा की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। उसने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़ित का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही नीरा के पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालियों ने दहेज में 5 लाख रुपये और कार की मांग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि मांग को पूरा न कर पाने पर आरोपी उसकी बहन को परेशान करने लगे। इस संबंध में कई बार नीरा के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ वार्ता हुई। वार्ता होने के बाद कुछ समय तक तो आरोपियों का व्यवहार ठीक रहता, लेकिन दोबारा आरोपी दहेज की मांग करना शुरू कर देते।
विज्ञापन
हेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नीरा के पड़ोस में रहने वाले एक ग्रामीण ने उसके घर फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ इनायतपुर पहुंचा, जहां पहुंचने पर देखा कि आरोपी नीरा के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका रहे थे। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक नीरा की मृत्यु हो चुकी थी।
उसने बताया कि हत्या का कारण पूछने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता व मारपीट की। हेम सिंह का कहना है कि मृतका तीन बच्चों की मां थी। पीड़ित ने जीजा समेत उसके परिवार के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।