फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur three masked criminals enters general store looted seven lakh on force of gun also injured owner of shop

हापुड़: दिनदहाड़े किराना की दुकान में घुसे नकाबपोश बदमाश, तमंचे के बल पर लूटे सात लाख, हवाई फायरिंग कर हुए फरार

Tue, 05 Apr 2022 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Apr 2022 04:59 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए। तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी दीपक भूकर ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए घटना के खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन
Hapur three masked criminals enters general store looted seven lakh on force of gun also injured owner of shop
हापुड़ में किराना व्यापारी से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन भले ही कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के कितने भी दावे कर ले लेकिन उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हापुड़ में आज दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक किराना व्यापारी की दुकान में घुसकर सात लाख रुपये लूट लिए और हवाई फायरिंग करते हुए हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक में थोक किराना व्यापारी सुशील कुमार के पैर में गोली मारकर बदमाश करीब सात लाख रुपए लूट ले गए। व्यापारी सुशील कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे व्यापारी अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। ऊपर ही उनका प्रतिष्ठान है। इसी दौरान पहुंचे नकाबपोश तीन बदमाशों ने व्यापारी व ग्राहकों को तमंचों के बल पर कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बदमाश सात लाख लूटकर फरार होने लगे तो व्यापारी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया, इस पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी सुशील के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए। तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी दीपक भूकर ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed