फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

सी टीम ने छह विकेट से जीता मैच, मंडल के २२ खिलाड़ियों का चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मंगलवार को जेएमएस एकेडमी में अंडर-19 के फाइनल मैच में रन लेते बैट्समैन । संवाद - फोटो : HAPUR
सी टीम ने जीता मैच, मंडल के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चल रही अंडर-19 क्रिकेट के ट्रायल का तीसरा मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें सी टीम ने ए टीम को 6 विकेट से हरा दिया। ट्रायल मैच के लिए तीनों टीमों से 22 बेहतरीन खिलाड़ी चुने गए हैं। अब ये खिलाड़ी बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की टीम से मंडल स्तर के मैच खेलेंगे।

हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक आयुष सिंहल ने बताया कि अंडर-19 ट्रायल से चुने गए 45 खिलाड़ियों को तीन टीमों में विभाजित किया गया था। मंगलवार को अंतिम मैच ए और सी टीम के बीच खेला गया। इसमें ए टीम ने पहले खेलते हुए 178 रन बनाए, जिसमें तुषार ने 70 रन बनाए। सी टीम की तरफ से अंकुश और संकेत त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी टीम से फैज ने 54, मयंक सिसोदिया ने 37, पृथ्वी ने 30 रनों का योगदान दिया और 27 ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया। सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन त्यागी, नवीन सचदेवा, विकास चौधरी और आशुतोष शर्मा (चीमा) ने बताया कि तीनों टीमों में से 22 बेहतरीन खिलाड़ी चुने गए हैं, जो अब मंडल स्तर के चयन के लिए बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की टीम से खेलेंगे, जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी। खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता के अलावा जेके सुपर सीमेंट के अधिकारी भी आए। कंपनी से जिले के मार्केटिंग मैनेजर रजत अग्रवाल, टेक्निकल इंजीनियर रोहित कुमार, दीपक, अनुज कुमार और अभय पांडे ने खिलाड़ियों को टीशर्ट, कैप, पैन आदि उपलब्ध कराए। इस दौरान हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, मनोज कर्णवाल, शाकुल शर्मा, राशिद अली आदि थे।

मंगलवार को जेएमएस एकेडमी में अंडर-19 के फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाडी हुये सम्मानित । संवाद

मंगलवार को जेएमएस एकेडमी में अंडर-19 के फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाडी हुये सम्मानित । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को जेएमएस एकेडमी में अंडर-19 के फाइनल मैच में रन लेते बैट्समैन । संवाद

मंगलवार को जेएमएस एकेडमी में अंडर-19 के फाइनल मैच में रन लेते बैट्समैन । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed