फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

बुखार से बच्चे की मौत, वायरल टायफॉयड व डेंगू के मिले 25 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुखार से बच्चे की मौत, वायरल टायफॉयड व डेंगू के मिले 25 मरीज
विज्ञापन

हापुड़। वायरल, टायफॉयड और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को शहर में एक बच्चे की बुखार से मौत हो गई। डेंगू के चार और टायफॉयड के तीन और वायरल बुखार के 18 नए मरीज मिले हैं।
शहर के मोहल्ला पुराना बाजार में छह साल के जिस मासूम की मौत बुखार से हुई है परिजनों में उसे डेंगू होने की बात कही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसकी जांच रिपोर्ट की पड़ताल के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी। उधर स्वास्थ्य विभाग ने जिन चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है उनमें दो मरीज लालपुर गांव के और एक कस्तला का रहने वाला है। हापुड़ के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक को भी डेंगू हो गया है और उनका उपचार गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि इनकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। जिले में अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 15 हो गई है।गढ़ रोड सीएचसी में बुखार से पीड़ित 21 मरीजों ने टायफॉयड की जांच कराई। इनमें से तीन को टायफॉयड और 18 को वायरल बुखार मिला। अस्पताल में बुखार के कुल 56 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

डेंगू के 12 संदिग्ध केस
स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब पर डेंगू के मरीजों की पुष्टि करने पर रोक लगा रखी है। निजी लैब अपने यहां डेंगू की पुष्टि के बाद सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेजती हैं। मेरठ की सरकारी लैब में जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जाती है। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में निजी लैब से 12 नमूने स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए हैं। यानी एक तरह से इन सभी को डेंगू की पुष्टि की औपचारिकता ही है। इन सभी का निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 टीमों को 22 जगह मिला डेूंगू के मच्छर का लार्वा
विभाग की 60 टीमों को जांच में 22 जगह लार्वा मिला, जिसे छिड़काव कर नष्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 60 टीमों ने अभियान चलाकर लार्वा किया नष्ट गांव बिगास में चार स्थानों पर, बाबूगढ़ छावनी में 12 स्थानों पर, लालपुर में 5 स्थानों पर, कस्तला में एक स्थान पर लार्वा मिला। जिसे नष्ट कराया गया है।

दूसरी तरफ गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1215 मरीज पहुंचे। जिनमें बुखार के साथ ही त्वचा, पेट संक्रमण, हड्डी रोग से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। 48 लोगों को बुखार मिला।
घरों के आसपास न भरने दें पानी
डेंगू और बुखार के मरीजों का उपचार चल रहा है। जिस बच्चे की मौत की जानकारी मिली है उसकी जांच रिपोर्ट मंगाई गई हैं। --डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed