फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

डेंगू के चार नए मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में दवाई काउंटर पर दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : HAPUR
डेंगू के चार नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में प्राइवेट लैब ने डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि की है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 8 लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे हैं। उधर टीम को 20 जगह डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला है। बाबूगढ़ में लार्वा अधिक होने की वजह से वहां डेंगू का खतरा ज्यादा है। लोगाें से अपील की गई है कि वह घरों के अंदर या बाहर पानी जमा न होने दें और सफाई रखें।
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। अब डेंगू भी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लार्वा नष्ट करने का अभियान चला रहा है, लेकिन डेंगू पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या नौ हो गई है। उधर बाबूगढ़ क्षेत्र में डेंगू के मच्छर का लार्वा कई जगह मिला है। जिसे नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। लोगों से भी घर घर जाकर पानी एकत्र न होने देने, कूलर आदि की साफ सफाई की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

---
इन इलाकों में मिला लार्वा, 32 टीमें लगाईं
बाबूगढ़ छावनी, गढ़मुक्तेश्वर में खादर का इलाका, ब्रजघाट, धौलाना, कुचेसर रोड चौपला के आसपास डेंगू का लार्वा अधिक मात्रा में मिला है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मच्छर जनित रोगों से निजात दिलाने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की 32 टीमें निगरानी कर रही हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं वहां डेंगू के मच्छर का लार्वा तलाशकर नष्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वायरल बुखार के 34 मरीज मिले
गढ़ रोड स्थित सीएचसी की ओपीडी में मंगलवार को कुल 640 मरीज पहुंचे। इनमें 34 मरीजों को वायरल बुखार निकला। जबकि तीन मरीजों में टाइफॉयड मिला। इसके अलावा त्वचा, पेट में संक्रमण के रोगियों की संख्या भी अधिक रही।

तीन सालों में जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष डेंगू
2019-20 85
2020-21 26
2021-22 09
---
जल्द आएगी जांच रिपोर्ट
डेंगू से पीड़ित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें सभी की हालत सामान्य है। आठ संदिग्धों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं। जल्द ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed