फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

19 हजार घरों के सर्वे में मिले बुखार के 320 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड स्थित सीएचसी में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : HAPUR
19 हजार घरों के सर्वे में मिले बुखार के 320 मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 19 हजार घरों का सर्वे कर बुखार के 320 मरीजों को दवाई बांटने का दावा किया। इन मरीजों को बुखार, नजला, खांसी, जुकाम की शिकायत थी। इनमें कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया। उधर अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की लाइन लगी रही।
बुखार के प्रकोप की वजह से अस्पतालों की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गढ़ रोड सीएचसी में शुक्रवार को कुल 680 मरीज पहुंचे। इनमें से 38 मरीजों को वायरल बुखार मिला। जांच में किसी मरीज में डेंगू, कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। अधिकांश मरीज नजला, खांसी से परेशान थे। अस्पताल में बुखार से पीड़ित अधिकतर लोगों की खून की जांच हो रही है। ऐसे में यहां भी लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग को जहां उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से निर्देशित किया गया है, वहीं कुछ स्थानों पर लापरवाही भी मिल रही हैं। भीम नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज मौजूद थे और चिकित्सक गायब थे। इस दौरान यहां टीकाकरण तो हो रहा था, लेकिन बुखार के मरीजों को देखने के लिए चिकित्सक नहीं थे। स्टाफ को भी उनकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति काबू में
पिछले दिनों की तुलना की जाए तो बुखार से हालातों में सुधार हुआ है। जो मरीज आ रहे हैं, वे सामान्य रूप से ठीक हो रहे हैं। जल्दी ही हालात और बेहतर होंगे। जहां कोई कमी है वहां सुधार भी किया जा रहा है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed