{"_id":"613510e58ebc3eca726e2a80","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd225380414","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के किसानों ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के किसानों ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में दिखाया दमखम
विज्ञापन
ततारपुर बाईपास से मुजफ्फरनगर महापंचायत में जाते किसान ।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किसानों ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में दिखाया दमखम
हापुड़। मुजफ्फरनगर में रविवार को हुई किसान महापंचायत में जिले के किसानों ने भी दमखम से शिरकत की। सुबह पांच बजे से ही गांवों से बसों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के काफिले निकलने शुरू हो गए। सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और खुफिया विभाग किसानों की संख्या का आकलन करने मेें जुटा रहा।
मुजफ्फरनगर महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू नेता जिले के गांवों में भी लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। रविवार को इसका असर भी दिखाई दिया और काफी संख्या में किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ददायरा, रसूलपुर एवं टन्य गांवों से बसों में सवार होकर सुबह से ही किसानों के जत्थे मुजफ्फरनगर की ओर निकल पड़े। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शांति व्यवस्था बनी रही, इसके लिए सुबह छह बजे से सभी संभावित रूटों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। एसपी दीपक भूकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सड़कों पर गश्त करते रहे। उन्होंने हापुड़ और गढ़ के सभी ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिले से शांतिपूर्वक किसान मुजफ्फरनगर रवाना हुए। इस दौरान कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई।
युवाओं में दिखा जोश
कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत के लिए कल शाम से ही भाकियू और अन्य किसान संगठनों ने मुजफ्फरनगर की कूच की तैयारियां कर ली थी। दिन निकलते ही किसानों का जोश चरम पर था। महापंचायत स्थल पर पर समय से पहुंच मंच के करीब स्थान पाने के लिए सुबह पांच बजे से ही बसों की रवानगी शुरू हो गई थी। बसों में सवार कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। हरे टीपी और हाथों में झंडे लिए किसानों ने इस महापंचायत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। ददायरा निवासी अनुज ने बताया कि पंचायत में जाने के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। युवा नेता एकलव्य सहारा रात में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। एकलव्य पिछले कई दिनों से युवाओं को पंचायत में जाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत को सुनकर खिले चेहरे
महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़ और अपने नेता राकेश टिकैत को सुनकर जिले के कार्यकर्ता गदगद हो गए। मीडिया प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पंचायत में हिस्सा लेना एतिहासिक रहा। आज किसानों ने सरकार को अपनी ताकत से अवगत करा दिया।