फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

खड़खड़ी गांव के बच्चे की अस्पताल में बुखार से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
खड़खड़ी गांव के बच्चे की अस्पताल में बुखार से मौत
विज्ञापन

हापुड़। खड़खड़ी गांव के रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे की तेज बुखार की वजह से मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों डेंगू होने की बात कही थी, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इस बच्चे के छोटे भाई को भी बुखार है और उसमें भी डेंगू के लक्षण बताए गए हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे की बुखार से मौत की जानकारी न होने की बात कही है।
गांव खडख़ड़ी निवासी आदेश कुमार का 12 वर्षीय बेटा निकुंज छठी क्लास का छात्र था। 24 अगस्त को उसे बुखार आया तो परिजनों ने हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अचानक उसके शरीर का तापमान 104 डिग्री पहुंच गया तो मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के निजी अस्पताल में डॉक्टरोें ने बताया कि निकुंज को डेंगू है और उसे पीलिया भी हो गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें निकुंज की कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिली। निकुंज के शरीर का तापमान लगातार 104 के आसपास ही बना रहा। प्लेटलेट्स भी तेजी से कम हो गईं। निकुंज की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। गांव में भी शोक है। स्कूल में निकुंज के सहपाठी और शिक्षक भी निकुंज की मौत से दुखी हैं।
विज्ञापन

कहीं दिमागी बुखार तो नहीं कर रहा परेशान
निकुंज की सेहत अच्छी थी। 12 वर्ष की आयु में उसका वजन करीब 60 किलो था। पढ़ाई के साथ ही वह खेलकूद, दौड़ आदि भी करता था। हाल ही में धौलाना के गांव में भी दिमागी बुखार के केस मिले हैं, ऐसे में अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं बच्चे को यही बुखार तो नहीं हुआ। परिजनों के पास निकुंज की कोई जांच रिपोर्ट नहीं है और स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञता जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जाएगी टीम
बुखार से बच्चे की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को गांव भेजकर परिजनों और अन्य ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी।बच्चे की मौत की क्या वजह है, यह पता किया जाएगा। इस संबंध में टीम को निर्देशित कर दिया गया है।--डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed