फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

15 घंटे बाद पटरी से हटा इंजन, धीमी गति से गुजरीं 14 ट्रेनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
15 घंटे बाद पटरी से हटा इंजन, धीमी गति से गुजरीं 14 ट्रेनें
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे लाइन पर बेटपरी हुआ मालगाड़ी का इंजन 15 घंटे बाद रविवार की सुबह साढ़े सात बजे तक हटाया जा सका। हादसे की वजह से पंद्रह घंटे में 14 ट्रेनें धीमी गति से निकालनी पड़ीं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे 58 बोगियों की एक मालगाड़ी को चालक अनिल कुमार व सहचालक उपासना कुमारी व गार्ड विनोद कुमार गजरौला से डस्ट उतारकर खुर्जा ले जा रहे थे। मालगाड़ी का एक इंजन हापुड़ यार्ड के पास बेपटरी हो गया था। इंजन ने यार्ड में लगे सिग्नल सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इंजन पटरी से अलग होने के चलते अप व डाउन लाइन पर ट्रैक घंटों तक बाधित रहा। मंडल से एक्सीडेंटल रिलिफ ट्रेन (एआरटी) मंगवाकर इंजन को पटरी से हटाने का काम शाम को करीब छह बजे शुरू हुआ था। इंजन को ट्रैक पर वापस लाने के लिए रेलवे टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे इंजन को ट्रैक से हटाया जा सका। उसके बाद ही दिल्ली-मुरादाबाद ट्रैक पूरी तरह से संचालित हो सका।
विज्ञापन

15 घंटे में धीमी रफ्तारे निकलीं ट्रेनें
हापुड़ रेलवे यार्ड के पास मालगाड़ी का इंजन बेपटरी होने से दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, दिल्ली-लखनऊ राजधानी, सप्त क्रांति, आला हजरत एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, इंटरसिटी, माल्दा टाउन, सत्याग्रह, टनकरपुर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, जनसाधारण एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खामी बेपटरी हुआ इंजन
डीआरएम तरूण प्रकाश का कहना है कि इंजन को हटवाकर ट्रैक का सुचारू कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में तकनीकी फाल्ट होना सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed