{"_id":"60ef2bf08ebc3e13531a605c","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd222269547","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बनाने हैं, दो महीने में एक ही बन पाया ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बनाने हैं, दो महीने में एक ही बन पाया ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बनाने हैं, दो महीने में एक ही बन पाया ऑक्सीजन प्लांट
हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर के बड़े खतरे के बावजूद जिले में छह के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ एक ही ऑक्सीजन प्लांट बन पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि जुलाई में ही सभी प्लांट चालू हो जाएंगे। हालांकि दूसरी लहर के दौरान जब जिले में 6 प्लांट बनाने की घोषणा हुई तो इन्हें जून तक ही काम पूरा करने का लक्ष्य था।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल महीने में शुरू हुई थी। डेढ़ महीने में कोरोना ने ऐसा कहर ढाया कि लोग ऑक्सीजन के लिए आसपास के जिलों तक भटकते रहे। अब एक बार फिर तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना तैयार की थी। फैक्ट्री, शुगर मिल, कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से 6 स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट बनाने का प्रस्ताव तैयार भी किया गया। मई महीने में अफसरों ने जून महीने के शुरूआत तक इन प्लांटों को चालू करने का दावा किया गया था। जुलाई का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन अभी तक जिला अस्पताल का प्लांट ही चालू हुआ है।
ऑक्सीजन प्लांट पर अफसरों के दावे:
1-जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट तैयार है।
2-पिलखुवा सीएचसी में फाउंडेशन बना, चार दिन बाद प्लांट चालू होगा।
3-सिंभावली सीएचसी में जुलाई महीने के अंत तक प्लांट चल जाएगा।
4-सपनावत सीएचसी-अगले सप्ताह प्लांट शुरू हो जाएगा।
5-धौलाना सीएचसी में जल्द होगा प्लांट का शुभारंभ।
6-हापुड़ सीएचसी में प्लांट की प्रक्रिया शुरूआती दौर में है।
हर मिनट पांच हजार लीटर ऑक्सीजन की है क्षमता
जिले में बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट क्षमता के अनुसार काम चालू कर देंगे तो हर मिनट पांच हजार लीटर ऑक्सीजन बनेगी। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए ही यह तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
जुलाई में ही चालू हो जाएंगे सभी प्लांट
जिले में ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण अंतिम चरण में है। एक का उद्घाटन हो चुका है और धौलाना, पिलखुवा और सपनावत का उद्घाटन अगले चार पांच दिनों में होने की उम्मीद है। जुलाई के अंत तक अधिकतर प्लांट शुरू हो जाएंगे।-डा. रेखा शर्मा, सीएमओ, हापुड़।
इन स्थानों पर बन रहे ऑक्सीजन प्लांट-
प्लांट कार्यदायी संस्था
पिलखुवा सीएचसी मैरिनो कंपनी
सिखैड़ा सीएचसी सिंभावली शुगर मिल
हापुड़ सीएचसी पीडब्लूडी
धौलाना सीएचसी मदर डेयरी व अन्य
सपनावत सीएचसी टाटा स्टील
जिला अस्पताल पैथ एनजीओ