फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   HAPUR news

फिर से 40 सेंटीमीटर चढ़ गया गंगा का पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
HAPUR news
फिर से 40 सेंटीमीटर चढ़ गया गंगा का पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर बारिश और बिजनौर बैराज से जल छोड़े जाने के चलते गढ़-ब्रजघाट में गंगा जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार की शाम छह बजे बिजनौर बैराज से 3.48 लाख 243 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। इस वजह से सोमवार को गढ़-ब्रजघाट पहुंचने पर जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होगी।
रविवार की शाम तक गढ़ गंगा में 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होकर जलस्तर 198.67 मीटर तक पहुंच गया। खादर के निचले जंगल में गंगा का पानी पहुंचने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में बेचैनी भी बढ़ रही है। उधर एसडीएम ने खादर क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया। शुक्रवार से शनिवार की देर शाम तक गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर 198.27 मीटर तक पहुंच गया था। जिसमें रविवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज किया गया 2 लाख 90 हजार 334 क्यूसेक पानी गढ़ क्षेत्र में पहुंचा, जिससे रविवार की देर शाम जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार की शाम ब्रजघाट में जलस्तर 198.67मीटर(समुंद्र तल से) दर्ज किया गया। वहीं रविवार की शाम बिजनौर से डिस्चार्ज किया गया जल सोमवार की देर शाम तक गढ़ पहुंचेगा। जिससे जलस्तर और बढ़ेगा।
विज्ञापन

खादर के निचले जंगल में भरने लगा पानी
रविवार को 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने पर जलस्तर 198.67मीटर होने के बाद गढ़ के गंगा तटीय गांव कुदैनी की मढ़ैया, लठीरा एतमाली, गडावली, चक लठीरा समेत कई गांवों के निचले जंगल में पानी भरने लगा है। जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे का निशान 67 सेंटीमीटर ऊपर
तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि रविवार की देर शाम ब्रजघाट में गंगा जलस्तर 198.67मीटर तक पहुंच गया है। जबकि रेड अलर्ट 199.34मीटर के निशान पर है। अभी गंगा रेड अलर्ट से 67 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बाढ़ चौकियां पूरी तरह अलर्ट हैं।,
एसडीएम ने किया खादर क्षेत्र का निरीक्षण
रविवार को बाढ़ की आशंका के मद्देनजर एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने गंगा तटीय गांव लठीरा, कुदैनी समेत अन्य गांवों के जंगलों व गंगा तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को बाढ़ से निपटने और ग्रामीणों की मदद के लिए हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया है।

हम सतर्क हैं, अभी बड़ा खतरा नहीं
गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में अनुमान के मुताबिक काफी कम बढ़ोतरी हुई है, जिससे फिलहाल बाढ़ की संभावना भी कम हैं। लेकिन बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ कंट्रोल रूम के माध्यम से हर घंटे जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। वहीं बाढ़ आने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के समुचित प्रबंध कर लिए गए हैं। विजयवर्धन तोमर, एसडीएम गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed