फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

शराब तस्कर को गिरफ्तार न करने वाले दो दरोगाओं पर गिरी गाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शराब तस्कर को गिरफ्तार न करने वाले दो दरोगाओं पर गिरी गाज
विज्ञापन

हापुड़। पंचायत चुनाव के दौरान पकड़ी गई तस्करी की शराब के मामले की विवेचना में दो दारोगाओं को शराब तस्कर से साठगांठ भारी पड़ गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले का खुलासा होने पर एसपी ने दोनों दारोगाओं को निलंबित कर दिया। इसके अलावा थाना देहात प्रभारी निरीक्षक व थाना बाबूगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक पर भी जांच बैठाई है। सीओ पिलखुवा पूरे प्रकरण की एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
पंचायत चुनाव के दौरान थाना देहात पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी अजय चौधरी की हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही करीब 15 लाख रुपये की कीमत की शराब एक ट्रक के साथ बरामद की थी। पुलिस ने अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालांकि उस दौरान भी पुलिस पर आरोपी को जानबूझकर जाने देने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा उक्त आरोपी के खिलाफ कुछ महीने पहले थाना बाबूगढ़ में भी शराब तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज हुुआ था। उस मामले में कोर्ट गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुका है। लेकिन इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। दोनों थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचना कर रहे दारोगाओं ने शराब तस्कर पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी वैभव पांडेय को दोनों मामलों की जांच सौंपी गई थीं। प्रारंभिक जांच में दोनों दरोगा दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं, शराब बरामदगी के दौरान आरोपी को मौके से छोडने की आशंका को देखते हुए थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर पर जांच बिठाई गई है। इसी प्रकार थाना बाबूगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार की भी शराब तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्तता पर जांच बैठाई गई है। विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी सीओ पिलखुआ डॉ. तेजवीर सिंह को सौंपी है। एक सप्ताह में वह अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है।

क्राइम कंट्रोल न होने पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
एसपी नीरज कुमार जादौन ने इसके अलावा क्राइम कंट्रोल न कर पाने वाले दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ी थी और इनका खुलासा नहीं हो पा रहा था। इनमें थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के चौकी कुचेसर रोड चौपला पर तैनात उपनिरीक्षक सुमित तोमर व थाना देहात क्षेत्र के दोयमी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र पाल शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed