{"_id":"5e78e4f08ebc3e774c035557","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd196551483","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप
धौलाना। गांव समाना में दोस्त को छोड़ने दादरी जा रहे युवक की बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नंगला कासी गेट के पास शाम पांच बजे घटना को अंजाम दिया गया। हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर आला अधिकारी व पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। मामले में मृतक के पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त थाना धौलाना के गांव इकलैंडी निवासी धीरज पुत्र सुखपाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक धीरज सिंह पुत्र सुखपाल सिंह नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। तीन दिन पहले वह अपने साथी प्रकाश चंद पुत्र सौदान सिंह ग्राम भैंसरी थाना वैदपुरा जिला इटावा के साथ अपने गांव इकलैंडी आया था। सोमवार की शाम वह अपने दोस्त को दादरी छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह समाना जारचा नहर पर पहुंचा तो वहां पुलिस चेकिंग चल रही थी। इसके चलते दोनों वापस लौटने लगे। बताया कि दोनों समाना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नंगला कासी गेट के पास बाइक सवार युवकों ने दोनों को रुकने का इशारा किया। दोनों के रुकते ही बाइक सवार युवकों ने धीरज को गोली मार दी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर प्रकाश बाइक लेकर गिर पड़ा। वहीं हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद घबराया प्रकाश अपनी बाइक उठाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान उसने किसी तरह सपनावत चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी डॉ तेजवीर सिंह थाना, प्रभारी रवि रतन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस मामले में मृतक के पिता सुखपाल सिंह ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। इधर थाना धौलाना में मृतक पक्ष के लोगों की भीड़ लगी रही।