फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

कोरोना पॉजिटिव की सोसाइटी में ११ मशीनों से कराया गया सेनीटेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जांच और सही जानकारी देने को हर अस्पताल में तैनात होगा पीआरओ
विज्ञापन

गाजियाबाद। हंगरी से लौटे दो युवक और एक युवती के दो घंटे तक जिला एमएमजी अस्पताल में भटकने और उनके इलाज में लापरवाही के मामले में डीएम अजय शंकर पांडेय ने संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने शुक्रवार सुबह कड़े तेवर दिखाते हुए सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता से जिले के हर एक अस्पताल में कोरोना जनसंपर्क विभाग खोलने व पीआरओ तैनात करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को हंगरी से आए तीन संदिग्ध मरीजों के एमएमजी अस्पताल पहुंचने पर इलाज में लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया था। तीनों को कभी इमरजेंसी तो कभी संचारी रोग नियंत्रण कक्ष में भेजा जा रहा था। दो घंटे तक इधर से उधर भटकने के बाद सीएमएस के पास पहुंचे तो उन्हें इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के किसी भी अस्पताल में संदिग्ध मरीज को कोरोना वायरस की जांच के बारे में इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, ऐसी व्यवस्था की जाए कि संदिग्ध मरीज सीधे कोरोना काउंटर पर जाए। वहां से पीआरओ उसे लेकर संबंधित डॉक्टर तक लेकर पहुंचे। इसके अलावा कोरोना वायरस की जांच करने वाले चिकित्सक भी सुरक्षा की दृष्टि से पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) ड्रेस पहनकर रहे। डीएम ने जिले में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले एक कारोबारी की जांच के दौरान कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। अब कारोबारी के पुत्र की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मशीनों से किया छिड़काव
स्वास्थ्य विभाग ने कारोबारी के निवास को पूरी तरह से सेनिटाइज किया है। पूरी सोसाइटी में हाइपर क्लोराइड का स्प्रे किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह नगर निगम व मलेरिया विभाग के संयुक्त सहयोग से पांच स्प्रिंकलर, दो पावर स्प्रे व चार हैंड कंप्रेसन से छिड़काव कराया गया है। सोसायटी के सभी फ्लोर, कमरों, गाड़ियों एवं पार्किंग स्थल को सेनिटाइज किया गया है।
पैनिक न बनाएं, जागरूक रहें अौर करें
डीएम ने बताया कि कारोबारी के निवास से पांच किमी की दूरी तक रहने वालों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करें, बल्कि सही जानकारी दे। इससे किसी तरह का पैनिक नहीं फैले इस बात का पूरा ध्यान रखें। हालांकि डीएम ने माना कि केंद्र व यूपी सरकार कोरोना वायरस के मामले में विज्ञापन देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसे ज्यादा पैनिक न बनाया जाए। विदेशों से आने वाले लोगों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता को शासन से जानकारी दी जा रही है। वह इस संबंध में शासन से जारी एडवाइजरी के तहत कार्य कर रहे हैं।

नेपाल से लौटे कर्मचारी को आइसोलेशन में रखा
कलक्ट्रेट में कार्यरत एक कर्मचारी एक सप्ताह पूर्व नेपाल गया था। वह बृहस्पतिवार को लौटकर आया तो कलक्ट्रेट में कई कर्मचारियों से हाथ मिलाते हुए अपनी धार्मिक यात्रा का वृतांत भी सुनाया। कर्मचारी के वापस आने के बारे में डीएम को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल सीएमओ को फोन कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलवाकर उसकी पड़ताल कराई और 14 दिन आइसोलेशन में रहने के निर्देश देकर घर भेज दिया। हालांकि कर्मचारी में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed