{"_id":"5e6bd3708ebc3ea4a33773f2","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd1959198184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी की दोबारा भेजे गए सैंपल, कारोबारी व बेटे के सेहत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पत्नी की दोबारा भेजे गए सैंपल, कारोबारी व बेटे के सेहत में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी की पत्नी सहित दो के भेजे सैंपल, कारोबारी व बेटे के सेहत में सुधार
गाजियाबाद। कोरोना पॉजिटिव पिता व पुत्र के सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। बेटे के पॉजिटिव होने के बाद मां का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया है, जबकि इसके पहले महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अभी तक जिले में कुल 34 संदिग्धों के सैंपल भेजे जा चुके हैं, इसमें से 30 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि दो लोग पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को भेजी गई दोनों रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव पिता का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जबकि बेटा जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती है। दोनों के सेहत में सुधार है। इंदिरापुरम क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वह कुछ दिन पहले चीन से वापस आया था। हाल ही में विदेश से लौटे 216 में से स्वास्थ्य विभाग ने 36 लोगों से संपर्क कर लिया।
शुक्रवार को मनोचिकित्सक द्वारा कारोबारी की पत्नी की काउंसलिंग कराई गई। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके पति और बेटे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। जिला एमएमजी अस्पताल में बने हेल्प डेस्क पर श्ुाक्रवार को पांच संदिग्ध मरीज कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंचे थे, इनमें से एक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा के छपरौला निवासी है। कुछ दिन पहले ही वह जापान से लौट कर आया था। गले में खरास व बुखार होने के कारण वह जांच कराने के लिए पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा दो लोग दुबई से लौट कर आए थे इन लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे इसलिए काउंसलिंग करके वापस भेज दिया गया। वहीं दो अन्य लोग जर्मनी से वापस लौट कर आए थे, वह जानकारी लेने के लिए आए थे कि उन्हें जांच कराने की जरूरत है या नहीं, दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि यूएसए से लौटे मोदीनगर के व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जबकि साथ में वापस लोग की पत्नी के अंदर कोई लक्षण नहीं है। दोनों को 14 दिन के लिए घर के अंदर आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। सीएमओ ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो पति को संयुक्त अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
आज कलक्ट्रेट में होगी बैठक
शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी के साथ आयोजित बैठक के बाद सीएमओ ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे शहर के सभी बैंक्वट हाल, मॉल संचालक, आरडब्ल्युए के साथ बैठक करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, कि कोरोना के किसी संदिग्ध मरीज के मिलने पर घबराएं नहीं, साफ-सफाई पर ध्यान दें। मांसाहार से दूरी बनाएं। हरी सब्जियां और मौसमी फलों का सेवन करें।